लालगंज: देवगांव थाना पर हत्या के मामले में न्यायालय ने 7 आरोपियों को सुनाई सजा, आजीवन कारावास और लगाया अर्थदंड
आजमगढ़ जनपद में बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय की अदालत ने सात आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर एक लाख एक हजार पांच सौ रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है ।