पचरुखी: पचरुखी थाना परिसर में अंचल कार्यालय द्वारा जनता दरबार का आयोजन
पचरुखी थाना परिसर में अंचल कार्यालय की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। हालांकि आज एक भी मामले की सुनवाई नहीं हो पाई। शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक ने बताया कि फरियादियों द्वारा पूर्व से दिए गए आवेदनों पर सुनवाई होनी थी। मगर द्वितीय पक्ष के नहीं आने से सुनवाई नहीं हो पाई।