पचरुखी: सादिकपुर में श्री प्रतिष्ठात्मक मारुति नंदन महायज्ञ का समापन, हवन और पूर्णाहुति के साथ
सादिकपुर पूरब टोला गांव में शुक्रवार की दोपहर दो बजे हवन और पूर्णाहुति के साथ श्री प्रतिष्ठात्मक मारुति नंदन महायज्ञ सम्पन्न हो गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राम दरबार ट्रस्ट के पीठाधीश्वर महंत मुरारी दास त्यागी ने बताया कि पांच दिवसीय इस महायज्ञ समापन के बाद संतो एवं ब्राम्हणों अन्न, द्रव्य और धन देकर विदाई की गई। मुरारी दास त्यागी ने बताया कि महायज्ञ क