पचरुखी: तरवारा मोड़ से मद्यपान के आरोप में युवक गिरफ्तार, जुर्माना भरने के लिए सिवान भेजा गया
सराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के तरवारा मोड़ के समीप से शुक्रवार की देर रात मद्यपान के आरोप में एक युवक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक तरवारा मोड़ निवासी अजय राम बताया जा रहा है। शनिवार की दोपहर ढाई बजे पुलिस ने बंदी को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।