जमुई: तुलाडीह गांव के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति हुए घायल, सदर अस्पताल से किया गया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Aug 19, 2024 तुलाडीह गांव के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक को छोड़कर बाइक सवार फरार हो गया। उसके बाद घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।