जमुई: शराब पीकर उत्पाद विभाग के ASI के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने मामले में SP ने टाउन थाना के दारोगा को किया निलंबित
Jamui, Jamui | Aug 19, 2024 उत्पाद थाना में शराब पीकर हंगामा करने, गाली-गालौज व मारपीट करने मामले में SP डॉक्टर शौर्य सुमन ने टाउन थाना के दारोगा केदार उरांव को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच का आदेश देते हुए आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमा में दहशत फैली हुई है।निलंबन की यह कार्रवाई लगातर तीसरी बार की गई है।