जमुई: ढंड गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ घायल, डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 19, 2024 जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर शाम ढंड गांव के पास तेज रफ्तार बाइक एक व्यक्ति को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। उंसके बाद घटना स्थल पर पहुंची डायल 112 की पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।