जमुई: अम्बा गांव के पास बकरी को बचाने में तेज रफ्तार ई- रिक्शा पलटी, चाची और भतीजा हुए घायल, पटना रेफर
Jamui, Jamui | Aug 19, 2024 अंबा गांव के पास बकरी को बचाने के क्रम में तेज रफ्तार ई- रिक्शा असंतुलित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चाची और भतीजा बुरी तरह घायल हो गए। परिजन द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों के पैर में गंभीर चोट लगे होने की वजह से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास पटना रेफर कर दिया।