जमुई: खरडीह गांव में दीवार तोड़ने से मना करने पर पड़ोसियों ने एक युवक को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल रेफर
Jamui, Jamui | Aug 19, 2024 जमुई जिले के खरडीह गांव में निर्माणाधीन दीवार को तोड़ने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने मोज़म्मिल मुस्ताक को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।