जमुई: गिद्धौर पुलिस ने मारपीट के मामले में पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच हेतु लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Aug 19, 2024 गिद्धौर थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार की दोपहर बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियूक्त की पहचान गिद्धौर निवासी रंजन कुमार, सुरेश साव,अभिनाश कुमार, विनोद साव, दिनेश कुमार के रूप में की गई है।