गंगापुर: मुख्यालय पर पुलिस कर्मियों ने निकाली जन जागरूकता रैली साइबर अपराध और नशा मुक्ति के साथ यातायात नियमों की दी जानकारी
रैली में सभी थानों के थानाधिकारी, पुलिस अधिकारी और सैकड़ो पुलिसकर्मी कोतवाली थाने में एकत्रित हुए।जहां से जन जागरूकता रैली शुरू हुई। यह रैली कोतवाली थाने से शुरू होकर सब्जी मंडी, कलेक्ट्रेट, उदेई मोड, नई फल सब्जी मंडी होते हुए उदेई मोड़ पर समापन किया। इससे पहले उदेई मोड थोक फल सब्जी मंडी में एसपी ने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की बैठक ली।