कोईलवर: कोईलवर अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगा, आठ मामलों में से पांच का ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ
भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार को कोईलवर अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में कुल 8 मामले पहुंचे, जिनमें से 5 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों में अगली तारीख के लिए नोटिस जारी किया गया। जनता दरबार शनिवार सुबह 11:00 से दोपहर 3:30 तक चला।