पिपरिया: नर्मदा घाट पर भूतपूर्व सैनिकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश
पिपरिया–बनखेड़ी–सोहागपुर–पचमढ़ी के तत्वावधान में रविवार को सांडिया स्थित नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य मां नर्मदा एवं घाट परिसर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा।