सुनेल: प्रभुलाल को उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया, सुनेल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Sunel, Jhalawar | Sep 27, 2024 राज्य सरकार द्वारा तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समितियों में गैर सरकारी सदस्यों में सुनेल निवासी प्रभुलाल नागर को सदस्य बनाया गया।नागर को तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समितियों में सदस्य बनाए जाने पर सुनेल सहित आसपास के क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओ ने नागर का स्वागत किया।