सुनेल: एसडीएम ने सुनेल में अस्पताल,सीबीईओ व तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Sunel, Jhalawar | Sep 26, 2024 गुरुवार को दोपहर में एसडीएम पिड़ावा दिनेश कुमार मीणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ढाबला खींची व सुनेल एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय व तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।अस्पताल के प्रभारी अधिकारी को राज्य सरकार के अनुसार रोगियों को सुविधाऐ उपलब्ध कराने,महिला वार्ड व पुरुष वार्ड में समय पर साफ सफाई सुनिश्चित करने आदि के निर्देश दिए गए।