बड़ी सादड़ी में राज्य सरकार की पहल पर आयोजित शहरी सेवा शिविर में नागरिकों को बड़ी राहत मिली। शिविर में कुल 213 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 177 प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अधिकारियों ने शेष 36 लंबित मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।