मड़ावरा: हनुमतगढ़ में दो बाइकों की टक्कर में सकरा निवासी बाइक सवार हुए घायल
हनुमतगढ़ में रविवार की शाम करीब 7 बजे दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिसमें सकरा निवासी बाइक पर सवार घायल हो गया। इसके बाद घायल बाइक सवार को 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल बाइक सवार की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।