चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध पेट्रोलियम पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस और जिला रसद विभाग की संयुक्त टीम ने उदयपुर मार्ग पर भण्डारिया के पास दो ठिकानों पर छापेमारी की। यहां से हजारों लीटर पेट्रोलियम पदार्थ और उपकरण जब्त किए गए।