पज़ल एवं पैटर्न चैंपियनशिप में 16 टीमें जिला स्तरीय मेगा चैंपियनशिप के लिए चयनित चारों खंडों में हुई रोमांचक प्रतियोगिता
विद्यार्थियों ने दिखाई तार्किक सोच और पैटर्न पहचानने की क्षमता
पंचकूला, 29 सितंबर : निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला पंचकूला द्वारा आयोजित निपुण पज़ल एवं पैटर्न चैंपियनशिप–2026 के खंड स्तरीय चरण का आयोजन मंगलवार को जिले के चारों खंडों में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पज़ल, पैटर्न, अवलोकन, तार्किक सोच एवं समस्या समाधान आधारित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान स्क्रीनिंग एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वयं पैटर्न निर्माण जैसी गतिविधियों के बाद ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तर्ज पर क्विज़ के विशेष राउंड भी आयोजित किए गए। क्विज़ में चयनित टॉप-6 टीमों ने विभिन्न राउंड में अपनी समझ, त्वरित निर्णय क्षमता एवं तार्किक सोच का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को फिफ्टी-फिफ्टी एवं एक्सपर्ट राय जैसी लाइफलाइन का प्रयोग करने का अवसर भी मिला।
प्रत्येक खंड से चार-चार विजेता टीमें, कुल 16 टीमें, आगामी सप्ताह में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय मेगा चैंपियनशिप में भाग लेंगी।
*खंड बरवाला से चयनित टीमें*
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अलीपुर टाउन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रामगढ़
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, खटौली
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, दबकोरी
*खंड मोरनी से चयनित टीमें*
प्राथमिक विद्यालय, गजान, प्राथमिक विद्यालय, धामन,
प्राथमिक विद्यालय, मांधना, प्राथमिक विद्यालय, मरोग
*खंड पिंजौर से चयनित टीमें*
प्राथमिक विद्यालय, अभयपुर, प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-4, संस्कृति, सेक्टर-20, सार्थक 12-A
*खंड रायपुर रानी से चयनित टीमें*
राजकीय प्राथमिक पाठशाला, समलेहड़ी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बधोर, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला, मौली, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गोबिंदपुर
जिला एफ एल एन समन्वयक एवं पंचकूला में निपुण के नोडल अधिकारी असिन्द्र कुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों में केवल प्रश्न हल करने की क्षमता विकसित करना नहीं, बल्कि उन्हें सोचने, पैटर्न पहचानने, तर्क करने, अवलोकन करने और समस्या का समाधान खोजने के अवसर प्रदान करना है। खंड स्तरीय चरण में विद्यार्थियों ने जिस उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतिभागिता की, वह इस पहल की विशेष उपलब्धि रही।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि पज़ल एवं पैटर्न आधारित गतिविधियां प्रारंभिक कक्षाओं में गणितीय एवं तार्किक सोच को विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने जिला स्तरीय मेगा चैंपियनशिप के लिए चयनित सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं।
*जिला अधिकारियों ने विभिन्न खंडों में लिया प्रतियोगिता का जायजा*
प्रतियोगिता के सुचारू एवं प्रभावी आयोजन के लिए जिला स्तर से विभिन्न अधिकारियों ने निरिक्षण किया | पिंजौर खंड में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी एवं जिला एफ एल एन समन्वयक असिन्द्र कुमार स्वयं उपस्थित रहे। मोरनी खंड में जिला परियोजना समन्वयक जोगिंद्र लाठर, बरवाला खंड में उप जिला शिक्षा अधिकारी रमेश बत्रा तथा रायपुर रानी खंड में उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम शर्मा ने उपस्थित रहकर प्रतियोगिता का अवलोकन किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
चारों खंडों में प्रतियोगिता का आयोजन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों की देखरेख एवं मार्गदर्शन में किया गया। खंड मोरनी की खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी कपूर, खंड पिंजौर के खंड शिक्षा अधिकारी कर्मवीर शर्मा तथा खंड बरवाला एवं रायपुर रानी की खंड शिक्षा अधिकारी संजू शर्मा ने आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी की।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में चारों खंडों के एफ एल एन कोऑर्डिनेटर गीतिका, कविता, सविता, दिव्या एवं गुरुसेवक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालयों के अध्यापकों एवं आयोजन से जुड़े अन्य सदस्यों ने भी प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने में सहयोग दिया।
चारों खंडों से चयनित 16 टीमें अब जिला स्तरीय मेगा चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगी, जहां पज़ल एवं पैटर्न के साथ विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, अवलोकन एवं समस्या समाधान कौशल की एक और रोमांचक परीक्षा होगी।