बरवाला अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू, किसानों की सुविधा के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम
बरवाला, 29 सितंबर। बरवाला अनाज मंडी में आज धान की खरीद प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हुई। इस अवसर पर मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन देशराज पोसवाल ने मंडी में खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसान भाइयों को आश्वस्त किया कि उनकी फसल की खरीद को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
चेयरमैन देशराज पोसवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की सुविधा और उनकी फसल की सुचारू खरीद के लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि बरवाला अनाज मंडी में किसानों के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंडी में पीने के पानी, शौचालय, बारदाने सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि किसानों को अपनी धान की फसल लेकर मंडी में आने पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि धान की आवक के साथ खरीद प्रक्रिया को भी सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जाएगा तथा किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर खरीद कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी बरवाला के वाइस चेयरमैन अक्षय राणा जी सहित व्यापारी भाइयों में कुलविंदर जी, राजवीर राणा जी, हरपाल सिंह जी, अजय सिंघला जी, अजय गुप्ता जी, जसबीर सिंह जी और राम करण जी मौजूद रहे।
वहीं किसान भाइयों में परमाल सिंह जी रत्तेवाली, राजवीर जी रत्तेवाली, बृजपाल जी टाबर, करमपाल जी, विजय कुमार जी बागवाली, वीरेंद्र सिंह जी टाबर, सुबे सिंह जी, विक्रम सिंह जी टाबर, खरेती लाल जी गाजीपुर, राज कुमार जी हरिपुर तथा हजारा सिंह जी टोडा उपस्थित रहे।
इसके अलावा हैफेड के कर्मचारी भी खरीद प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। फूड सप्लाई इंस्पेक्टर डिंपल चौधरी जी ने भी मंडी में पहुंचकर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों की सुविधा और धान की खरीद को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया। D R Poswal
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia #barwalapanchkula