मेरोमगुटु पंचायत के मुरूमबुरा गांव में युवा कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाव अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने आधार कार्ड त्रुटि के कारण बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलने और जर्जर सामुदायिक भवन की समस्या उठाई।