बलरामपुर: हरैया सतघरवा में अमवा सहकारी समिति पर यूरिया के लिए किसान लगा रहे चक्कर
सोमवार 3 बजे हरैया सतघरवा अंतर्गत अमवा सहकारी समिति पर किसानों द्वारा यूरिया के लिए चक्कर काटा जा रहा है। किसानों ने बताया कि सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी यूरिया नहीं मिल पा रहा है गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है।जिला प्रशासन द्वारा बताया गया जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है।केंद्रों की जांच की जा रही है।