बोचहां: गरहां चौक के समीप NH-27 पर मोबाइल झपट कर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने दबोचा, पुलिस के हवाले किया
गरहां थाना क्षेत्र के गरहां चौक के समीप झपटमार ने एक बाईक सवार युवक की जेब से मोबाईल फोन झपट लिया। घटना बीते मंगलवार की शाम करीब आठ बजे की बताई जा रही है। वहीं मौके से स्थानीय लोगों ने मोबाईल फोन झपट कर भाग रहे बदमाश को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित युवक का पहचान बेनीबाद थाना क्षेत्र के जांता गांव के ललन तिवारी के पुत्र आशीष कुमार बताया गया है।