बोचहां: भोला चौक के समीप NH-27 पर अनियंत्रित होकर एक बस पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के भोला चौक के समीप एनएच 27 पर सिल्लीगुड़ी से पटना जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना मंगलवार अहले सुबह चार बजे की बताई जा रही है। इस घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल होने की सूचना है। वहीं घटना के बाद पहुंचीं बोचहां थाने की पुलिस ने सभी घायलों को ईलाज हेतु एसकेएमसीएच भेजा।