बोचहां: पटियासा गांव में कपड़ा व्यवसाई से लूटपाट मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र के पटियासा गांव में में हुई कपड़ा व्यवसाई से लूटपाट मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है। इस मामले में फरार चल रहे दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को करीब एक बजे दिन में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़ित कपड़ा व्यवसाई ने बताया कि वे फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं।