लालगंज: ब्लॉक परिसर लालगंज में नवनिर्मित विंध्य मार्ट दुकान और सभागार का निरीक्षण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने किया
लालगंज ब्लाक परिसर में तैयार किए गए विंध्य मार्ट को अंतिम रूप देने की कवायत तेज हो गई है। सोमवार 11:30 बजे दिन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ब्लॉक पहुंचकर नवनिर्मित विंध्य मार्ट दुकान और सभागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।