लालगंज: सीएचसी लालगंज में मरीजों को आभा ऐप से मिलेगी सुविधा, अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य
लालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार की व्यवस्था को पूरी तरह आभा ऐप से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य कर दिया गया है। सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने सोमवार दोपहर बाद 2:30 बजे बताया कि गांवों में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पहले से ही लोगों की आभा पहचान संख्या बनाई जा रही है।