कुरडेग: कुरडेग प्रखंड में मासिक गुरुगोष्ठी, शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर, शिक्षकों को मिले आवश्यक निर्देश
Kurdeg, Simdega | Jul 14, 2026 कुरडेग: प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को 12 बजे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। इस दौरान विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।