कोंडागांव: कोंडागांव नगर के शीतलापारा वार्ड में भारी बारिश के बीच दीवार ढही, वाहनों पर दिवाल गिरने से हुआ लाखों का नुकसान
कोंडागांव नगर के शीतलापारा वार्ड में देर रात भारी बारिश के बीच एक जर्जर दीवाल गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शीतलापारा वार्ड निवासी आदित्य गुप्ता के घर के पास हुई इस घटना में उनकी पल्सर बाइक, स्कूटी और स्कॉर्पियो गाड़ियां दब गईं। आदित्य ने बताया कि इस हादसे में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं 31 जुलाई को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।