कोंडागांव: मोहलई में हुई नव विवाहिता की मौत को लेकर कोंडागांव पुलिस कर रही हर तथ्यों की जांच - रूपेश कुमार, SDOP कोंडागांव
कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहलई में एक नव विवाहित महिला के 31 जुलाई की सुबह उनके घर के पास स्थित डबरी में तैरती हुई लाश पाई गई थी। नव विवाहिता के मौत को लेकर क्षेत्र में मामला गरमाया हुआ है। वही इस मामले को लेकर एसडीओपी रूपेश कुमार ने आज बयान जारी करते हुए कहा कि कोंडागांव पुलिस हर तथ्य की बारीकी से जांच कर रही है।