कोंडागांव: मोहलई में नव विवाहिता की मौत को लेकर मायके पक्ष का फूटा गुस्सा, थाने पहुंच कर की पति को गिरफ्तार करने की मांग
कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहलई में आज सुबह एक नव विवाहिता की उनके घर के पास ही स्थित पानी से भरी डबरी में लाश मिली थी। घटना को लेकर मृतका के मायके पक्ष ने उनके पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है शादी के कुछ दिनों बाद ही पति द्वारा मनीषा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। वही आज उनकी लाश पाई गई है।