कोंडागांव: सामुदायिक भवन में आयोजित हुई दिव्यांगजन प्रमाणीकरण सह सहायक उपकरण वितरण शिविर, विधायक लता उसेंडी हुई कार्यक्रम में शामिल
31 जुलाई को समाज कल्याण विभाग द्वारा कोंडागांव के विकासनगर स्थित सामुदायिक भवन में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण सह सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी शामिल हुई। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, UDID कार्ड का पंजीयन व सहायक उपकरण का वितरण किया गया।