कोंडागांव: कलेक्टर ने किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलावंड का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को जिले के अति संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए आंगनबाड़ी विद्यालय आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण किया। इस दौरान गोलावंड में संचालित एकलव्य आदर्श विद्यालय तथा बालक एवं बालिका छात्रावासों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में बिजली पानी एवं मरम्मत कार्यों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।