लखीसराय: एसपी के निर्देशानुसार गुंडा परेड का आयोजन, अपराधियों की गतिविधियों की समीक्षा की गई
लखीसराय। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार जिले में अपराध की रोकथाम, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के उद्देश्य से सभी थानों में रविवार को ‘गुंडा परेड’ आयोजित की गई, रविवार की संध्या 4:10 पर सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अभियान जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया जा रहा है।