बाह: बसई अरेला में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
बसई अरेला थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रही एक महिला के साथ कुछ दिन पहले दुष्कर्म का मामला सामने आया था आरोपी ने महिला को जबरन खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया।