साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइकिलिंग स्टेट लीग का उद्घाटन शनिवार को हवाई अड्डा मैदान में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डी.जे. कॉलेज के प्रोफेसर भवेश चंद्र पांडे, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ मुंगेर के सचिव डॉ. उदय शंकर सहित संगठन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर किया।
#मुंगेर #MungerNews #हवाईअड्डा TopFan
Munger, Munger | Sep 26, 2026