जहानाबाद: हॉस्टल में 5 वर्षीय मासूम की हत्या के बाद कैंडल मार्च, मृतक के मामा का आया बयान
जहानाबाद के गुरुकुल हॉस्टल में 5 वर्षीय मासूम छात्र की गला रेतकर हत्या से इलाके में आक्रोश है। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें जहानाबाद सांसद डॉक्टर सुरेन्द्र प्रसाद यादव भी शामिल हुए। लोगों ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग की।