टीकमगढ़: शहर के गांधी चौराहे पर अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, गंभीर रूप से घायल हुई एक बालिका
टीकमगढ़ शहर के गांधी चौराहे पर शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। कन्नपुर गांव निवासी बालिका ममता परिजन के साथ अपने गांव से सापोन गांव जा रही थी, रास्ते में गांधी चौराहे के पास अचानक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे बालिका ममता गंभीर रूप से घायल हो गई।