टीकमगढ़: भगतनगर कॉलोनी में घर वालों से परेशान होकर एक बालक ने पी डाई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
टीकमगढ़ के भगतनगर कॉलोनी में शनिवार को एक बालक ने डाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बालक आकाश ने बताया कि उसके घर वाले उसको परेशान करते हैं, उसकी मां घर से भाग जाने को बोलती है। इसी कारण उसने घर वालों से परेशान होकर डाई का सेवन किया। बालक का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।