टीकमगढ़: वीरउ में आबकारी विभाग की टीम पर हुआ हमला, आरक्षक के सिर में आई चोट व SI के कंधे और उंगली में फ्रैक्चर; 7 पर केस दर्ज
वीरउ गांव में आबकारी टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों पर मामला दर्ज किया है। जिला अस्पताल में भर्ती एसआई विजय और आरक्षक प्रहलाद प्रजापति का उपचार किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार आरक्षक के सिर में गंभीर चोट आई है,SI के दाएं कंधे और दाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर है।