मुरैना नगर: कुम्हेरी शासकीय स्कूल में पानी लेने गए बच्चों पर सियार का हमला, 2 छात्रों समेत 5 घायल, वीडियो वायरल
मुरैना के कुम्हेरी गांव के स्कूल में बिजली कनेक्शन नहीं होने से बच्चों को पानी के लिए बाहर मंदिर के हैंडपंप पर जाना पड़ रहा है।गुरुवार को कक्षा 9वीं की रौनक शर्मा और 10वीं के दीपेश शर्मा पर सियार ने हमला कर दिया।बचाने पहुंचे ग्रामीणों पर भी सियार झपटा।हमले में दोनों छात्रों समेत पांच लोग घायल हुए। घटना के वीडियो शुक्रवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हैं।