बड़ौत: बड़ौत क्षेत्र में प्रेमी युगल की हत्या मामले में महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, लड़की के पिता पहले ही जेल भेजे गए
Baraut, Bagpat | Mar 11, 2025 बड़ौत क्षेत्र के गांव में रविवार को प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। जिस पर लड़की के परिजनों ने गुस्से में आकर दोनों की पिटाई की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद लड़की के पिता को छोड़कर अन्य आरोपी फरार हो गए थे। बड़ौत पुलिस ने सोमवार को लड़की के पिता सहित 2 आरोपी को जेल भेज दिया और घटना में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद की।