जगदलपुर: महिलाओं से छेड़खानी के अलग-अलग मामलों में कोतवाली पुलिस ने पथरागुड़ा अटल आवास से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने महिलाओं से छेड़खानी करने के दो अलग अलग मामलों में 2 आरोपियों को पथरागुड़ा और अटल आवास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों अकेली महिलाओं को पकड़कर उनसे बुरी नियत से छेड़खानी की ।जिसके बाद महिलाओं ने कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज करवाया था।