जगाधरी: गंगानगर कॉलोनी में युवक पर मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने किया हमला, युवक की हालत गंभीर
रविवार को 3:30 बजे गंगानगर कॉलोनी में दिनदहाड़े युवक के ऊपर ताबड़तोड़ मोटरसाइकिल पर आए तीन लड़कों ने हमला कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची लड़के की हालात को गंभीर देखते हुए से तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हमले के पीछे क्या कारण था अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया। मगर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में छूट गई है।