जगाधरी: माहेश्वरी गांव के व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर ठगे ₹4,17,000, पति-पत्नी और एक अन्य पर मामला दर्ज
अमित कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया था विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात सुखविंदर व उसकी पत्नी आरती से हुई। जिन्होंने उसे अपने साथी के साथ मिलकर विदेश भेजने के नाम पर ₹4,17,000 की राशि ले ली। ना तो विदेश भेज रहे ना पैसे दे रहे हैं। पुलिस ने रविवार को 2:00 बजे शिकायत पर पति-पत्नी के साथ एक अन्य पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई को शुरू किया है।