जगाधरी: यमुनानगर RTA ने दिसंबर में ओवरलोड वाहनों से 55-56 लाख रुपए जुर्माना वसूला
रविवार को 1:00 बजे RTA विभाग के इंस्पेक्टर विकास ने जानकारी देते बताया कि दिसंबर महीने में अभी तक विभाग ओवरलोड वाहनों से 55 से 56 लाख रुपए की वसूली कर चुका है। उन्होंने कहा आज भी खारवन रोड से 5 से 6 ट्रालियों के चालान किए गए हैं। आगे भी यह प्रक्रिया इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने चालकों से ट्रैफिक के नियमों की पालना करने की अपील भी की।