जगाधरी: यमुनानगर में 17 दिसंबर से लापता अर्जुन को ढूँढ़ने के लिए परिवार वालों ने मीडिया से अपील की
रविवार को दोपहर 1:30 बजे परिवार वालों व कॉलोनी वालों ने मिलकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अर्जुन को ढूंढने में उनका सहयोग करें। अर्जुन 17 दिसंबर से बिना बताए घर से कहीं लापता हो गया है। जिसका पुलिस में भी मामला दर्ज है। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। परिवार वालों ने लोगों से भी ढूंढने की अपील की है ताकि सकुशल अर्जुन घर आ जाए।