रविवार को 1:00 बजे सन थॉमस स्कूल से क्रिसमस के उपलक्ष में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जहां से भी यात्रा गुजरी वहीं पर लोगों ने भी इसका भव्य स्वागत करते हुए इसका भरपूर आनंद लिया। यात्रा के अंदर ईसाई समुदाय के लोग भारी मात्रा में शामिल हुए। इस तरह की यमुनानगर में यह पहली यात्रा थी।