कुडू: कुडू थाना क्षेत्र में दक्षिण कोयल नदी के पास अवैध बालू खनन पर पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
Kuru, Lohardaga | Jun 14, 2025 लोहरदगा जिले में अवैध बालू खनन और उसके परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर कुडू थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।