मुरार: ग्वालियर: विवाहिता की मौत पर हंगामा, मुरार सिविल अस्पताल के बाहर चक्का जाम
Morar, Gwalior | May 13, 2026 ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के सुरैया पुरा में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे 20 वर्षीय विवाहिता पलक पुरवइया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मुरार सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ